हिमाचल प्रदेश के चैल में 9 जून 2025 को, भारत के लोकप्रिय यूट्यूबर Triggered Insaan नाम से फेमस निश्चय मल्हान ने अपनी लॉन्ग-टर्म गर्लफ्रेंड रुचिका राठौर से परिणय सूत्र में बंध गए।
यह एक इंटिमेट सेरेमनी थी जिसमें परिवार और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए। शादी की पहली झलक सोशल मीडिया पर “Forever ♾️” कैप्शन के साथ साझा की गई और देखते ही देखते वायरल हो गई।
कौन हैं Ruchika Rathore?
रुचिका राठौर का जन्म 1 नवंबर 1999 को उत्तर प्रदेश में हुआ था और वर्ष 2025 में उनकी उम्र लगभग 25 से 26 साल है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के डीएवी पब्लिक स्कूल से प्राप्त की और इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की।
पढ़ाई के दौरान ही उन्हें मीडिया और डिजिटल क्रिएशन में गहरी रुचि होने लगी, जो आगे चलकर उनके करियर की दिशा बनी। उनके परिवार में एक भाई हैं जिनका नाम ऋषभ गौरव है।
अपने शैक्षणिक और पारिवारिक पृष्ठभूमि के साथ रुचिका ने सोशल मीडिया की दुनिया में कदम रखते ही तेज़ी से सफलता की ऊंचाइयों को छूना शुरू कर दिया।
कैसे हुयी डिजिटल करियर की शुरुआत ?
रुचिका राठौर ने अपने डिजिटल करियर की शुरुआत एक वीडियो एडिटर के रूप में की थी। उन्होंने सबसे पहले YouTube चैनलों के लिए बैकएंड एडिटिंग का कार्य किया, जिसमें खासतौर पर निश्चय मल्हान (Triggered Insaan) की माँ, Dimple Malhan के चैनल से उनका जुड़ाव रहा।
यहीं से उनका यूट्यूब की दुनिया में प्रवेश हुआ और धीरे-धीरे उन्हें कैमरे के सामने भी पहचान मिलने लगी।
2024 में उन्होंने खुद का यूट्यूब चैनल शुरू किया, जहां वे लाइफस्टाइल, फैशन और डेली व्लॉग्स से जुड़ा कंटेंट अपलोड करती हैं। उनके कंटेंट की खासियत यह है कि वह बहुत ही सरल, रिलेटेबल और सकारात्मक ऊर्जा से भरे होते हैं, जिससे उन्हें तेजी से एक वफादार दर्शक वर्ग मिला।
उनके चैनल पर अब तक 100 से ज्यादा वीडियो अपलोड हो चुके हैं और चैनल पर लाखों की संख्या में सब्सक्राइबर्स जुड़ चुके हैं।
यूट्यूब के अलावा रुचिका इंस्टाग्राम पर भी बेहद सक्रिय हैं, जहां वह ट्रेंडिंग रील्स, फैशन टिप्स और अपनी पर्सनल लाइफ की झलकियां साझा करती हैं।
उनकी सोशल मीडिया उपस्थिति ने उन्हें एक प्रभावशाली डिजिटल इन्फ्लुएंसर बना दिया है। उनके कंटेंट को ब्रांड्स भी पसंद करते हैं और कई ब्रांड्स के साथ उनका सहयोग भी देखा गया है।
कुल मिलाकर, रुचिका का डिजिटल करियर एक सामान्य वीडियो एडिटर से शुरू होकर आज एक सफल कंटेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया स्टार तक पहुँच चुका है, जो उनकी मेहनत और निरंतरता का परिणाम है।
वीडियो एडिटर से बनी वाइफ! Triggered Insaan Aka Nischay Malhaan की शादी की पूरी कहानी |
हर महीने कितनी कमाती हैं Ruchika?
रुचिका राठौर की मासिक कमाई मुख्यतः यूट्यूब और इंस्टाग्राम से होती है, जहां उनकी प्रभावशाली मौजूदगी है। यूट्यूब से उनकी कमाई का अनुमान लोकप्रिय साइट Youtubers.me के अनुसार प्रति माह $25,000 से $35,000 यानी लगभग ₹20 से ₹29 लाख तक हो सकता है।
youtubers.me के अनुसार , 2025 के शुरुआती महीनों में भी उनकी मासिक आय इसी दायरे में रही है. इसके अलावा, HypeAuditor के डेटा के अनुसार उनकी इंस्टाग्राम कमाई लगभग ₹15,000 से ₹21,000 प्रति माह के बीच है, जो कि उनकी सोशल मीडिया एंगेजमेंट और ब्रांड कोलैब्स पर आधारित है |
HypeAuditor के अनुसार इस प्रकार कुल मिलाकर रुचिका की मासिक कमाई ₹20–30 लाख तक पहुँचती है, जिसमें यूट्यूब मुख्य स्रोत है और इंस्टाग्राम एक अतिरिक्त इनकम चैनल के रूप में कार्य करता है।
यह कमाई इस बात का प्रमाण है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक मजबूत उपस्थिति और ऑडियंस कनेक्शन कितनी प्रभावशाली कमाई का जरिया बन सकता है।
Ruchika Rathore ने ज़िंदगी की शुरुआत एक जबरदस्त वीडियो एडिटर और सोशल मीडिया एंट्री के रूप में की। आज वह न सिर्फ एक सफल कंटेंट क्रिएटर हैं, बल्कि निश्चय मल्हान के साथ मिलकर डिजिटल दुनिया में अपना सिक्का जमा चुकी हैं।
उनके YouTube और इंस्टाग्राम से होने वाली मासिक आय ₹20–30 लाख तक पहुँचती है, और कुल नेटवर्थ लगभग ₹2 करोड़ का स्तर तक पहुंच चुकी है।
उनकी हाल की शादी और सोशल मीडिया पर बढ़ती फैन फॉलोइंग ने उन्हें और मजबूत पॉपुलैरिटी दी है।